loading

एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के प्रति जन-जागरूकता हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल द्वारा फार्मेसी कॉउन्सिल ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में स्वस्थ्य भारत मिशन अंतर्गत राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को सुबह 09.00 विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुनील कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डॉ. सुनील कुमार दास, संयुक्त संचालक आयुष विभाग के मुख्य आतिथ्य में रैली कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार दास ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाएं ब्रह्मास्त्र की तरह हैं, इनका अनावश्यक उपयोग भविष्य के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी मन की बात में इस विषय पर देश को जागरूक किया है। फार्मासिस्ट ही वह कड़ी है जो डॉक्टर और मरीज के बीच दवाओं के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित कर सकती है। फार्मेसी कॉउन्सिल के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल का उद्देश्य केवल पंजीयन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को दवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना भी हमारा दायित्व है। आज की यह रैली इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
कॉउन्सिल के रजिस्ट्रार श्री अश्वनी गुर्देकर ने कहा कि AMR आज विश्वव्यापी संकट बन चुका है। ICMR की रिपोर्ट के अनुसार कई सामान्य बैक्टीरिया पर भी अब सामान्य एंटीबायोटिक बेअसर हो रही हैं। यदि हमने अभी जागरूकता नहीं फैलाई तो आने वाले समय में छोटा संक्रमण भी जानलेवा बन सकता है |
इस अवसर पर विशेष रूप से फार्मेसी कॉउन्सिल ऑफ इंडिया की प्रतिनिधि डॉ. आनंद महलवार, कॉउन्सिल के उपाध्यक्ष श्री राहुल तिवारी, कार्यकारिणी समिति सदस्य श्रीमती चंचल दीप कौर, श्री विजय पारख, श्री निकेश देवांगन, नामांकित सदस्य श्री परमानन्द पटेल, फार्मेसी कॉउन्सिल इंडिया में शासन के प्रतिनिधि डॉ. अम्बर व्यास, एवं पी सी आई से डॉ. दीपेंद्र सिंह सहित कॉउन्सिल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे | इस अवसर पर विभिन्न फार्मेसी महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं शिक्षक गण उपस्थित हुए जिनके विशेष परिश्रम से सर्वाधिक संख्या में फार्मेसी छात्र एकत्रित एकत्र हुए इस अवसर पर काफी संख्या में शासकीय फार्मासिस्ट, दवा व्यवसाय कर रहे फार्मासिस्ट एवं लगभग 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। रैली मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर भगतसिंह चौक से तेलीबंधा होते हुए निकली और वापस मरीन ड्राइव में पंहुचकर समाप्त हुई , जहाँ छात्रों ने "एंटीबायोटिक का करो सम्मान, अधूरे कोर्स को करो न दान", "SAFE - Self medication बंद, Antibiotic पूरा कोर्स, Farm में दुरुपयोग बंद, Expert से सलाह" जैसे नारों से जनता को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन कॉउन्सिल परिवार द्वारा किया गया।

Streamed Live Link for AMR Awareness Rally 2026, World Pharmacists Day & National Pharmacy Week, Raipur, Chhattisgarh.

  • All
  • Photo
  • Photo 1
  • Photo 2
  • Photo 3
  • Photo 4

<< BACK | NEXT >>